मराठों को नौकरी और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पारित
Updated : 2018-11-29 16:22:21

मुम्बई (लाइव इंडिया न्यूज नेटवर्क) >>>>>>>> मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने आज मराठा समुदाय को बड़ा तोहफा दे दिया है। इसको लेकर मराठा समुदाय आन्दोलित था। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा दांव खेलते हुए मराठाओं को नौकरी और शिक्षा में 16 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव विधानसभा में रख दिया। इसे दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। सरकार अब जल्द ही कानूनी औपचारिकताएं पूरी करके अमल में लाने का प्रयास करेगी।
आपको बताते दें विधेयक पास होने से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि मराठा आरक्षण के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है और हम आज विधेयक ले आए हैं। फडणवीस ने धनगर आरक्षण पर रिपोर्ट पूरी नहीं होने की बात कही। धनगर आरक्षण पर रिपोर्ट पूरी करने के लिए एक उप समिति का गठन किया गया है और जल्द ही एक रिपोर्ट और एटीआर विधानसभा में पेश कर दी जाएगी।
आपको बताते जाए विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार की मंशा 5 दिसंबर से राज्य में मराठा आरक्षण लागू करने की है। सरकार का प्रयास है कि 30 नवंबर को विधेयक पारित हो जाए। इसके बाद अगले पांच दिन में कानूनी औपचारिकता पूरी कर इसे लागू किया जा सके।










































































































































































































































































































































































