दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन को 24 साल की जेल
Updated : 2018-04-06 16:36:47

सोल (एजेंसी) >>>>>>> दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्वेन को भ्रष्टाचार और बलात्कार जैसे आरोपों के चलते शुक्रवार को 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
10 महीने के ट्रायल के बाद पार्क को यह सजा सुनाई गई। बलात्कार और भ्रष्टाचार के अलावा पार्क ग्वेन पर पावर का गलत इस्तेमाल करने और अपने एक करीबी को पर्दे के पीछे सत्ता का दुरुपयोग जैसे आरोप भी शामिल हैं। इसके अलावा उन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अपनी दोस्त चोई के साथ मिलकर दक्षिण कोरिया की कई कंपनियों से उगाही भी की। पार्क ग्वेन को न सिर्फ 24 साल की जेल की सजा सुनाई गई है, बल्कि उन पर 1 अरब रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
पार्क ग्वेन 2013 में दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं। इसके अलावा अपदस्थ की गईं वे पहली राष्ट्राध्यक्ष हैं। ज्यादातर ट्रायल में पार्क उपस्थित नहीं हुईं। शुक्रवार को भी हुए ट्रायल में जब पार्क नहीं पहुंची, तो सुनवाई को टीवी पर लाइव प्रसारित किया गया।

















































































































































































































